
समझें क्या है पूरा मामला...
-
लाड़ली बहना योजना की 38 वीं किस्त कभी भी जारी हो सकती है।
-
किस्त आने से पहले ही एक लाख महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं।
-
नाम हटने की बड़ी वजह ई-केवाईसी का पूरा न होना और समग्र आईडी का डिलीट होना है।
-
पात्रता पूरी न करने वाली महिलाओं को भी योजना से बाहर कर दिया गया है।
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच इस योजना का पैसा जारी करते हैं।
लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रही मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर आई है। योजना की 38वीं किस्त कभी भी जारी की जा सकती है।
वहीं इस बार लगभग एक लाख महिलाओं को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने इन महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि अब इनके बैंक खाते में योजना का पैसा नहीं आएगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर करते हैं। इससे पहले सीएम मोहन यादव ने योजना की 37वीं किस्त 14 जून को जारी की थी।
आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर इस बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम क्यों काटे गए हैं।
/sootr/media/post_attachments/a013212a-e3e.png)
ई-केवाईसी ने फंसा दिया पेंच
मध्यप्रदेश की हजारों महिलाओं को इस बार 38वीं किस्त का फायदा नहीं मिल पाएगा। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया है।
जानकारी के अनुसार हाल ही में सतना जिले से एक ऐसा ही ताजा मामला सामने आया था। यहां बिना किसी वजह के बड़ी संख्या में महिलाओं की समग्र आईडी ही डिलीट कर दी गई थी।
ये वो महिलाएं थीं जो पहले से पूरी तरह से सत्यापित थीं और लगातार योजना का लाभ ले रही थीं। समग्र आईडी डिलीट होने के कारण वे सीधे तौर पर योजना से बाहर हो गईं।
/sootr/media/post_attachments/4515c796-e36.png)
इन महिलाओं के नाम भी सूची से हटे
सरकार ने काफी समय पहले से ही सभी लाभार्थियों से अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए कहा था। प्रशासन का साफ कहना है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जो सभी नियमों पर खरी उतरेंगी।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा इस बार पैसा?
अधूरा ई-केवाईसी
जिन महिलाओं ने अपनी समग्र आईडी और बैंक खाते की जानकारी को आपस में लिंक या अपडेट नहीं कराया है।
समग्र आईडी डिलीट होना
कई महिलाओं की समग्र आईडी बिना किसी कारण के डिलीट हो गई है।
पात्रता की जांच
उम्र सीमा, वैवाहिक स्थिति और परिवार की आय के नियमों में बदलाव।
अन्य सरकारी लाभ
जिन परिवारों में सरकारी नौकरी है या जो अन्य किसी सरकारी योजना की पात्रता के दायरे में आ गए हैं।
/sootr/media/post_attachments/9f2521b2-978.png)
किस्तों को लेकर बना हुआ है सस्पेंस
बता दें कि इस योजना को मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग संभालता है। इसी के जरिए हर महीने पैसे जारी किए जाते हैं। वहीं जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों में विभाग के कामकाज में कुछ गड़बड़ियां देखने को मिली हैं।
अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?
अगर लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट से आपका नाम कट गया है, तो आपको सबसे पहले E-KYC करानी होगी। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
- समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर E-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपनी समग्र ID और कैप्चा दर्ज करें।
- समग्र ID से जुड़ा मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उस नंबर पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन कर लें।
- इसके बाद आधार कार्ड की मदद से E-KYC प्रोसेस को पूरा कर लें।
लाड़ली बहना योजना की किस्तों का समय
यहां दी गई हैं एमपी लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की अब तक की किस्तों की तारीखें...
| किस्त नंबर | महीना और साल | ट्रांसफर होने की तारीख | प्रति महीना राशि |
| 1st | जून 2023 | 10 जून 2023 | 1000 रुपए |
| 2nd | जुलाई 2023 | 10 जुलाई 2023 | 1000 रुपए |
| 3rd | अगस्त 2023 | 10 अगस्त 2023 | 1250 रुपए |
| 4th | सितम्बर 2023 | 10 सितम्बर 2023 | 1250 रुपए |
| 5th | अक्टूबर 2023 | 4 अक्टूबर 2023 | 1250 रुपए |
| 6th | नवम्बर 2023 | 7 नवम्बर 2023 | 1250 रुपए |
| 7th | दिसम्बर 2023 | 10 दिसम्बर 2023 | 1250 रुपए |
| 8th | जनवरी 2024 | 10 जनवरी 2024 | 1250 रुपए |
| 9th | फरवरी 2024 | 9 फरवरी 2024 | 1250 रुपए |
| 10th | मार्च 2024 | 1 मार्च 2024 | 1250 रुपए |
| 11th | अप्रैल 2024 | 5 अप्रैल 2024 | 1250 रुपए |
| 12th | मई 2024 | 4 मई 2024 | 1250 रुपए |
| 13th | जून 2024 | 7 जून 2024 | 1250 रुपए |
| 14th | जुलाई 2024 | 5 जुलाई 2024 | 1250 रुपए |
| 15th | अगस्त 2024 | 10 अगस्त 2024 | 1500 रुपए |
| 16th | सितम्बर 2024 | 9 सितम्बर 2024 | 1250 रुपए |
| 17th | अक्टूबर 2024 | 4 अक्टूबर 2024 | 1250 रुपए |
| 18th | नवम्बर 2024 | 9 नवम्बर 2024 | 1250 रुपए |
| 19th | दिसम्बर 2024 | 10 दिसम्बर 2024 | 1250 रुपए |
| 20th | जनवरी 2025 | 10 जनवरी 2025 | 1250 रुपए |
| 21st | फरवरी 2025 | 10 फरवरी 2025 | 1250 रुपए |
| 22nd | मार्च 2025 | 7 मार्च 2025 | 1250 रुपए |
| 23rd | अप्रैल 2025 | 16 अप्रैल 2025 | 1250 रुपए |
| 24th | मई 2025 | 15 मई 2025 | 1250 रुपए |
| 25th | जून 2025 | 10 जून 2025 | 1250 रुपए |
| 26th | जुलाई 2025 | 12 जुलाई 2025 | (1250 रुपए |
| 27th | अगस्त 2025 | 10 अगस्त 2025 | 1,250 + 250 रुपए |
| 28th | सितम्बर 2025 | 12 सितम्बर 2025 | 1250 रुपए |
| 29th | अक्टूबर 2025 | 10 अक्टूबर 2025 | 1250 रुपए |
| 30th | नवम्बर 2025 | 10 नवम्बर 2025 | 1500 रुपए |
| 31st | दिसम्बर 2025 | 9 दिसम्बर 2025 | 1500 रुपए |
| 32nd | जनवरी 2026 | 16 जनवरी 2026 | 1500 रुपए |
| 33rd | फरवरी 2026 | 10 फरवरी 2026 | 1500 रुपए |
| 34th | मार्च 2026 | 13 मार्च 2026 | 1500 रुपए |
| 35th | अप्रैल 2026 | 10 अप्रैल 2026 | 1500 रुपए |
| 36th | मई 2026 | 13 मई 2026 | 1500 रुपए |
| 37th |
जून 2026 |
14 जून 2026 |
1500 रुपए |
| 38th | जून 2026 | 10 से 15 जून (संभावित) | 1500 रुपए |
ये खबरें भी पढ़िए...
किस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की किस्त? आ गया अपडेट
लाड़ली बहनों को मिलेगा रोजगार, एमपी सरकार का नया मॉडल तैयार
न नई लाड़ली बहना बनेगी और ना ही मिलेंगे तीन हजार , सरकार ने कर दिया साफ
सरकारी महिला कर्मचारी ले रही थीं लाड़ली बहना योजना का पैसा, ऐसे खुला राज, वसूली की तैयारी
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts.
Leave a Comment
Comments are reviewed before they appear publicly.