NextGen GoCMS

इनके खाते में नहीं आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किश्त, एक लाख महिलाओं के कटे नाम

By Aman Vaishnav | Jul 02, 2026
समझें क्या है पूरा मामला... लाड़ली बहना योजना की 38 वीं किस्त कभी भी जारी हो सकती है।…

समझें क्या है पूरा मामला...

लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रही मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर आई है। योजना की 38वीं किस्त कभी भी जारी की जा सकती है।

वहीं इस बार लगभग एक लाख महिलाओं को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने इन महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि अब इनके बैंक खाते में योजना का पैसा नहीं आएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर करते हैं। इससे पहले सीएम मोहन यादव ने योजना की 37वीं किस्त 14 जून को जारी की थी।

आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर इस बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम क्यों काटे गए हैं।

ई-केवाईसी ने फंसा दिया पेंच

मध्यप्रदेश की हजारों महिलाओं को इस बार 38वीं किस्त का फायदा नहीं मिल पाएगा। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ई-केवाईसी सत्यापन प्रक्रिया है।

जानकारी के अनुसार हाल ही में सतना जिले से एक ऐसा ही ताजा मामला सामने आया था। यहां बिना किसी वजह के बड़ी संख्या में महिलाओं की समग्र आईडी ही डिलीट कर दी गई थी।

ये वो महिलाएं थीं जो पहले से पूरी तरह से सत्यापित थीं और लगातार योजना का लाभ ले रही थीं। समग्र आईडी डिलीट होने के कारण वे सीधे तौर पर योजना से बाहर हो गईं।

इन महिलाओं के नाम भी सूची से हटे

सरकार ने काफी समय पहले से ही सभी लाभार्थियों से अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए कहा था। प्रशासन का साफ कहना है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जो सभी नियमों पर खरी उतरेंगी।

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा इस बार पैसा?

अधूरा ई-केवाईसी

जिन महिलाओं ने अपनी समग्र आईडी और बैंक खाते की जानकारी को आपस में लिंक या अपडेट नहीं कराया है।

समग्र आईडी डिलीट होना

कई महिलाओं की समग्र आईडी बिना किसी कारण के डिलीट हो गई है।

पात्रता की जांच

उम्र सीमा, वैवाहिक स्थिति और परिवार की आय के नियमों में बदलाव।

अन्य सरकारी लाभ

जिन परिवारों में सरकारी नौकरी है या जो अन्य किसी सरकारी योजना की पात्रता के दायरे में आ गए हैं।

किस्तों को लेकर बना हुआ है सस्पेंस

बता दें कि इस योजना को मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग संभालता है। इसी के जरिए हर महीने पैसे जारी किए जाते हैं। वहीं जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों में विभाग के कामकाज में कुछ गड़बड़ियां देखने को मिली हैं।

अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?

अगर लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट से आपका नाम कट गया है, तो आपको सबसे पहले E-KYC करानी होगी। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  1. समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर E-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अपनी समग्र ID और कैप्चा दर्ज करें।
  4. समग्र ID से जुड़ा मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. उस नंबर पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन कर लें।
  6. इसके बाद आधार कार्ड की मदद से E-KYC प्रोसेस को पूरा कर लें।

लाड़ली बहना योजना की किस्तों का समय

यहां दी गई हैं एमपी लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की अब तक की किस्तों की तारीखें...

किस्त नंबर महीना और साल ट्रांसफर होने की तारीख प्रति महीना राशि 
1st जून 2023 10 जून 2023 1000 रुपए
2nd जुलाई 2023 10 जुलाई 2023 1000 रुपए
3rd अगस्त 2023 10 अगस्त 2023 1250 रुपए
4th सितम्बर 2023 10 सितम्बर 2023 1250 रुपए
5th अक्टूबर 2023 4 अक्टूबर 2023 1250 रुपए
6th नवम्बर 2023 7 नवम्बर 2023 1250 रुपए
7th दिसम्बर 2023 10 दिसम्बर 2023 1250 रुपए
8th जनवरी 2024 10 जनवरी 2024 1250 रुपए
9th फरवरी 2024 9 फरवरी 2024 1250 रुपए
10th मार्च 2024 1 मार्च 2024 1250 रुपए
11th अप्रैल 2024 5 अप्रैल 2024 1250 रुपए
12th मई 2024 4 मई 2024 1250 रुपए
13th जून 2024 7 जून 2024 1250 रुपए
14th जुलाई 2024 5 जुलाई 2024 1250 रुपए
15th अगस्त 2024 10 अगस्त 2024 1500 रुपए
16th सितम्बर 2024 9 सितम्बर 2024 1250 रुपए
17th अक्टूबर 2024 4 अक्टूबर 2024 1250 रुपए
18th नवम्बर 2024 9 नवम्बर 2024 1250 रुपए
19th दिसम्बर 2024 10 दिसम्बर 2024 1250 रुपए
20th जनवरी 2025 10 जनवरी 2025 1250 रुपए
21st फरवरी 2025 10 फरवरी 2025 1250 रुपए
22nd मार्च 2025 7 मार्च 2025 1250 रुपए
23rd अप्रैल 2025 16 अप्रैल 2025 1250 रुपए
24th मई 2025 15 मई 2025 1250 रुपए
25th जून 2025 10 जून 2025 1250 रुपए
26th जुलाई 2025 12 जुलाई 2025 (1250 रुपए
27th अगस्त 2025 10 अगस्त 2025 1,250 + 250 रुपए
28th सितम्बर 2025 12 सितम्बर 2025 1250 रुपए
29th अक्टूबर 2025 10 अक्टूबर 2025 1250 रुपए
30th नवम्बर 2025 10 नवम्बर 2025 1500 रुपए
31st दिसम्बर 2025 9 दिसम्बर 2025 1500 रुपए
32nd जनवरी 2026 16 जनवरी 2026 1500 रुपए
33rd फरवरी 2026 10 फरवरी 2026 1500 रुपए
34th मार्च 2026 13 मार्च 2026 1500 रुपए
35th अप्रैल 2026 10 अप्रैल 2026 1500 रुपए
36th मई 2026 13 मई 2026 1500 रुपए
37th
 जून 2026
14 जून 2026
1500 रुपए
38th जून 2026 10 से 15 जून (संभावित) 1500 रुपए

ये खबरें भी पढ़िए...

किस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की किस्त? आ गया अपडेट

लाड़ली बहनों को मिलेगा रोजगार, एमपी सरकार का नया मॉडल तैयार

न नई लाड़ली बहना बनेगी और ना ही मिलेंगे तीन हजार , सरकार ने कर दिया साफ

सरकारी महिला कर्मचारी ले रही थीं लाड़ली बहना योजना का पैसा, ऐसे खुला राज, वसूली की तैयारी

Stay Updated! Join Our Channels

WhatsApp Join Telegram Join