
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को धमकी, मेलबर्न कार्यक्रम पर बढ़ी सुरक्षा
खबरें काम की | top news: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'मेलबर्न मीट्स मोदी' कार्यक्रम की फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट किया गया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पाकिस्तान में बैठे 23 संदिग्ध आतंकवादी घोषित, NIA जब्त करेगी संपत्ति!
केंद्र सरकार ने UAPA के तहत पाकिस्तान और पीओके से भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़े 23 संदिग्धों को 'आतंकवादी' घोषित किया है। इस फैसले के बाद नामित व्यक्तिगत आतंकवादियों की संख्या 80 हो गई है। अब इनसे जुड़ी संपत्तियों पर जांच एजेंसियां कार्रवाई कर सकेंगी।
बारिश का कहर: गुजरात में बाढ़, महाराष्ट्र डूबा, जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन
देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। गुजरात में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए, जहां 19 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। महाराष्ट्र के भिवंडी में बाजार जलमग्न हो गए, जबकि जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन से सड़कें बंद हो गईं। जयपुर के अस्पताल में भी बारिश का पानी घुस गया।
गुजरात को मिली तीसरी चिप फैक्ट्री, PM बोले- भारत बनेगा टेक पावरहाउस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यहां हर साल 20 करोड़ चिप का उत्पादन होगा और भविष्य में क्षमता 500 करोड़ चिप तक पहुंचाने का लक्ष्य है। पीएम ने इसे भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताया।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब पूर्व IAS का दावा, सोने से मढ़ी रामचरितमानस भी चोरी
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला गरमाया हुआ है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय गृह सचिव लक्ष्मी नारायण ने नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सोने से मढ़ी रामचरितमानस चोरी हो गई। यह रामचरितमानस उन्होंने 8 अप्रैल 2024 को मंदिर ट्रस्ट को भेंट की थी। आज तक उन्हें इसकी रसीद तक नहीं मिली है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
टेलीग्राम को सरकार का नोटिस, पाइरेसी रोकने के लिए 15 दिन की मोहलत
केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को सख्त नोटिस भेजा है। प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में पाइरेटेड फिल्में और कॉपीराइट कंटेंट शेयर हो रहा था। सरकार ने इसे फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान बताया। टेलीग्राम को 15 दिन के भीतर एक्शन रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। समय पर रिपोर्ट न देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र, महंगाई-बेरोजगारी पर होगा घमासान
20 जुलाई से 13 अगस्त तक संसद का मानसून सत्र चलेगा। विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी और अन्य अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, जबकि केंद्र कई नए विधेयक पेश कर सकता है। सत्र के दौरान दोनों सदनों में तीखी बहस और राजनीतिक टकराव के आसार हैं।
आजादी के 250 साल पर अमेरिका ने दफनाया टाइम कैप्सूल, 2276 में खुलेगा राज
अमेरिका ने अपनी आजादी के 250 साल पूरे होने पर एक खास कदम उठाया है। 4 जुलाई को 408 किलो का एक टाइम कैप्सूल जमीन में दफनाया गया। इसे फिलाडेल्फिया के इंडिपेंडेंस नेशनल हिस्टोरिकल पार्क में दफनाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर नहीं मिली जमानत
दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम की नई जमानत याचिका खारिज कर दी। दोनों ने लंबी न्यायिक हिरासत और ट्रायल में धीमी प्रगति का हवाला देकर राहत मांगी थी, लेकिन अदालत ने उनकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में पचपदरा रिफाइनरी का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान दौरे पर पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे वे बालोतरा जिले के पचपदरा पहुंचे। यहां उन्होंने देश की आधुनिक रिफाइनरी के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बुजुर्गों को प्रताड़ित करने वाले बच्चे घर से होंगे बेदखल : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि अगर बच्चे अपने बुजुर्ग माता-पिता को मानसिक या शारीरिक रूप से परेशान करते हैं, तो उन्हें घर से बेदखल किया जा सकता है। यह फैसला बिलासपुर की 93 वर्षीय बुजुर्ग महिला से जुड़े मामले में आया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts.
Leave a Comment
Comments are reviewed before they appear publicly.