💡 GoCMS Explorer Guide: This homepage uses dynamic server-side rendering for optimal speed. Open any article to view inline newsletter inserts, floating WhatsApp/Telegram floats, and click the ⚡ AMP version at the top! Your page load speed and reading duration are currently tracked under dashboard analytics.
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें ...10 विभागों की 711 घोषणाएं अधूरी

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें ...10 विभागों की 711 घोषणाएं अधूरी

83

Sandeep Kumar

Published Jul 04, 2026 at 21:04

एमपी में किसानों के लिए खुशखबरी: अन्नदाता को मिलेंगे 88 हजार करोड़ रुपए के लोन एमपी…

एमपी में किसानों के लिए खुशखबरी: अन्नदाता को मिलेंगे 88 हजार करोड़ रुपए के लोन

एमपी सरकार ने साल 2026-27 के लिए 5 लाख करोड़ का मेगा क्रेडिट प्लान लॉन्च किया है। इसमें किसानों और एमएसएमई (MSME) सेक्टर को सबसे ज्यादा पैसा मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जीतू पटवारी ने नरोत्तम मिश्रा पर साधा निशाना, बोले- जनता माफ नहीं करेगी

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। शनिवार को कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा को अहंकारी भैया कहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में यूसीसी कानून पर लगा ब्रेक! मानसून सत्र में विधेयक आना मुश्किल, जानें क्यों

मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी (Uniform Civil Code) कानून को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। लेकिन अब यह कानून जल्द आता दिख नहीं रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार ने यूसीसी का मसौदा तैयार कर रही उच्च स्तरीय समिति का कार्यकाल बढ़ा दिया है। यह कार्यकाल अब 26 जुलाई 2026 तक रहेगा। दूसरी तरफ विधानसभा का मानसून सत्र 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। इस वजह से इसी सत्र में विधेयक पेश होने की उम्मीद कमजोर पड़ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वीर भारत न्यास विवाद: माफी नहीं मांगी तो जीतू पटवारी को मिलेगा पांच करोड़ का नोटिस

एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वीर भारत न्यास ने पटवारी को 5 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। तीन दिन में माफी न मांगने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश रेरा के ट्रिब्यूनल अध्यक्ष बने रिटायर्ड जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी

मध्य प्रदेश सरकार ने रेरा के अपीलीय अधिकरण यानी रीट के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। सरकार ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी को यह जिम्मेदारी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध के देवास से पकड़ाने पर मंत्री कैलाश बोले- ये सिमी के लोग

गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने मध्यप्रदेश के देवास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया दी है और इसे प्रतिबंधित संगठन सिमी से जोड़कर देखा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में 10 विभागों की 711 घोषणाएं अब भी अधूरी: उमंग सिंघार

उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया मंच X पर मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि सरकार की बड़ी-बड़ी घोषणाओं की हकीकत अब सामने आ रही है। यह हकीकत खुद सरकार के दफ्तर की रिपोर्ट से खुली है। यह बात उनके अनुसार सरकार की कार्यशैली पर बड़ा सवाल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में पोस्टेड IPS सुनील मेहता छोड़ेंगे नौकरी, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

इंदौर में पदस्थ आईपीएस सुनील मेहता अब नौकरी छोड़ रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन दे दिया है। हालांकि अभी मुख्यालय से यह मंजूर नहीं हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MSP गेहूं घोटाला: 3 जिलों में पटवारी समेत 64 पर एक्शन, राजगढ़ में 8 बर्खास्त

मध्य प्रदेश के राजगढ़, भिंड और मुरैना में गेहूं खरीदी घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। राजगढ़ में आठ कर्मचारी बर्खास्त, भिंड में नौ निलंबित किए गए हैं। तीनों जिलों में अब तक 64 लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

IDA से स्कीम 171 की फिर मुक्ति की मांग, दो साल से 5.84 करोड़ भी जमा

 एमपी टॉप न्यूज: इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की स्कीम 171 की मुक्ति के लिए एक बार फिर रहवासी विरोध के लिए उतरे हैं। इस बार कॉलोनी में पोस्टर लगाए गए हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव की घोषणा के बाद भी मामला अटका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

RGPV Bhopal में फिल्मी स्टाइल में चोरी, परीक्षा के कुछ मिनट पहले ही पेपर लीक हुआ

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: भोपाल के आरजीपीवी यूनिवर्सिटी में बीटेक चौथे सेमेस्टर के पेपर चोरी हो गए। इसके कारण शुक्रवार (3 जुलाई) को होने वाली परीक्षा ऐन वक्त पर टाल दी गई। कुलगुरु ने परीक्षा नियंत्रक को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

83

Sandeep Kumar

Imported from RSS feed.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts.

Leave a Comment

Comments are reviewed before they appear publicly.