नई दिल्ली की इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर ने भर्ती निकाली है। वैज्ञानिक, जूनियर इंजीनियर और लाइब्रेरी असिस्टेंट पद शामिल हैं। उम्मीदवार चार अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। सैलरी 1.77 लाख रुपए तक मिल सकती है।
किस पद पर कितनी भर्ती
शिक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली यह संस्था UGC (University Grants Commission) की स्वायत्त इकाई है। यहां वैज्ञानिक-सी पद के लिए पांच सीटें रखी गई हैं। जूनियर इंजीनियर-सी पद पर 2 और लाइब्रेरी असिस्टेंट-सी पद पर एक सीट है। कुल मिलाकर आठ पदों को भरा जाएगा।
आवेदन कैसे और कब तक करें
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.iuac.res.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। अंतिम तारीख चार अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक तय की गई है। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
वैज्ञानिक पद के लिए योग्यता
वैज्ञानिक-सी पद के लिए भौतिकी या अनुप्रयुक्त भौतिकी (Physics or Applied Physics) में एमएससी डिग्री जरूरी है। कम से कम 60 % अंक होने चाहिए।साल 2025-26 के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर की जानकारी होना अतिरिक्त फायदा देगा। इस सरकारी नौकरी के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष रखी गई है।
-
जूनियर इंजीनियर पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा मांगा गया है।
-
10वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
-
इस पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
-
लाइब्रेरी असिस्टेंट पद के लिए बीएससी के साथ बीलिब डिग्री जरूरी है।
-
कंप्यूटरीकृत लाइब्रेरी में चार साल का अनुभव भी मांगा गया है।
-
इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 34 वर्ष तय है।
कितनी मिलेगी सैलरी
वैज्ञानिक-सी पद पर लेवल-10 के तहत 56 हजार 100 से 1 लाख 77 हजार 500 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी। यह सबसे ज्यादा वेतन वाला पद है। जूनियर इंजीनियर और लाइब्रेरी असिस्टेंट पद पर लेवल-6 के तहत 35 हजार 400 से 1 हजार 12 हजार 400 रुपए तक वेतन तय किया गया है।
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
वैज्ञानिक पद के लिए आवेदन शुल्क एक हजार रुपए रखा गया है। बाकी दोनों पदों के लिए यह शुल्क 500 रुपए है। एससी-एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपए और महिला व दिव्यांग उम्मीदवारों को सिर्फ 250 रुपए देने होंगे। वैज्ञानिक पद के लिए लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होगा। बाकी पदों पर लिखित परीक्षा के साथ स्किल टेस्ट भी लिया जाएगा। सभी चरण सिर्फ दिल्ली में आयोजित होंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
सेना में जाने का मौका, स्पोर्ट्स कोटा को मिलेगी स्पेशल जगह, ऐसे करें अप्लाई
NTPC Bharti 2026: एनटीपीसी में 114 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे भरें फॉर्म
एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट भर्ती, 50 हजार से ज्यादा सैलरी
रेलवे भर्ती 2026: 55 हजार पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, देखें पूरा शेड्यूल