💡 GoCMS Explorer Guide: This homepage uses dynamic server-side rendering for optimal speed. Open any article to view inline newsletter inserts, floating WhatsApp/Telegram floats, and click the ⚡ AMP version at the top! Your page load speed and reading duration are currently tracked under dashboard analytics.
बैंकिंग एस्पिरेंट्स के लिए खुशखबरी: IBPS में 6 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

बैंकिंग एस्पिरेंट्स के लिए खुशखबरी: IBPS में 6 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

77

Manya Jain

Published Jul 02, 2026 at 16:00

आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 6 हजार 715 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन…

आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 6 हजार 715 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू होकर 21 जुलाई तक चलेगी।

किसी भी विषय से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर चुके युवा पात्र हैं। आवेदकों की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए।

चयनित अधिकारियों को हर महीने 48 हजार 480 रुपए का शुरुआती सैलरी मिलेगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती

  • बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB): सबसे ज्यादा एक हजार 900 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

  • केनरा बैंक (Canara Bank): कुल  एक हजार 500 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र: यहां एक हजार खाली पदों को भरा जाएगा।

  • बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक: दोनों बैंकों ने 500-500 सीटें तय की हैं।

  • अन्य बैंक: इंडियन ओवरसीज बैंक (550 पद), पंजाब नेशनल बैंक (504 पद) और पंजाब एंड सिंध बैंक (161 पद) शामिल हैं। यूको और यूनियन बैंक की सीटें बाद में जोड़ी जाएंगी।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

आवेदकों को फॉर्म भरने से पहले विभाग द्वारा तय की गई निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना होगा:

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। फॉर्म भरते समय आपके पास फाइनल मार्कशीट होनी चाहिए ताकि आप अंकों का सही प्रतिशत दर्ज कर सकें।

2. आयु सीमा (Age Limit - As on 01/07/2026)

  • न्यूनतम आयु: 20 साल

  • अधिकतम आयु: 30 साल

  • उम्र में छूट: नियमों के मुताबिक एससी और एसटी वर्ग को 5 साल, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 साल और दिव्यांगों (PwBD) को 10 साल की विशेष राहत मिलेगी।

तारीखें और आवेदन शुल्क

  • ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा: 1 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 तक।

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): अगस्त 2026 में आयोजित होगी।

  • मुख्य परीक्षा (Mains): अक्टूबर 2026 में ली जाएगी।

  • आवेदन शुल्क (Application Fee):

    • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹850/-

    • एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) वर्ग: ₹175/-

    • नोट: आवेदन में सुधार करने के लिए अतिरिक्त ₹200 का शुल्क लगेगा।

चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें अंग्रेजी (30 प्रश्न), गणित (35 प्रश्न) और रीजनिंग (35 प्रश्न) से ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा और 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।

ऑनलाइन मुख्य परीक्षा (Mains)

प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले छात्र मुख्य परीक्षा में बैठेंगे। यह परीक्षा 200 अंकों की ऑब्जेक्टिव और 25 अंकों की डिस्क्रिप्टिव (निबंध और पत्र लेखन) होगी। इसमें कंप्यूटर, बैंकिंग अवेयरनेस और डेटा एनालिसिस जैसे विषय शामिल होंगे।

पर्सनालिटी टेस्ट और इंटरव्यू (Interview)

मुख्य परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का एक सेल्फ-रिपोर्ट पर्सनालिटी टेस्ट होगा। इसके बाद 100 अंकों का मुख्य इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों को 80:20 के अनुपात में मिलाकर तैयार होगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए "CRP PO/MT" के लिंक पर क्लिक करें और "New Registration" का चयन करें।

  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरकर अनंतिम रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट करें।

  • अब अपनी पासपोर्ट साइज फोटो (20-50 KB) और सिग्नेचर (10-20 KB) को स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।

  • अपने बाएं अंगूठे का निशान और हाथ से लिखी हुई घोषणा (Handwritten Declaration) अपलोड करें।

  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और बैंकों की प्राथमिकता (Bank Preference) का चयन बहुत ध्यान से करें।

  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करें और फाइनल फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें।

Apply OnlineClick here

Official Notification PDFClick here

Official Website: Click here 

ये भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026: 2548 पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन

नागपुर जिला परिषद में एनएचएम भर्ती, 8 जुलाई लास्ट डेट, ऐसे करें आवेदन

इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी: बिजली कंपनियों में 630 पदों पर भर्ती

UP Anganwadi Bharti: महिलाओं के लिए 787 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

77

Manya Jain

Imported from RSS feed.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts.

Leave a Comment

Comments are reviewed before they appear publicly.