💡 GoCMS Explorer Guide: This homepage uses dynamic server-side rendering for optimal speed. Open any article to view inline newsletter inserts, floating WhatsApp/Telegram floats, and click the ⚡ AMP version at the top! Your page load speed and reading duration are currently tracked under dashboard analytics.
बैंक ऑफ इंडिया में 779 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 20 जुलाई तक करें आवेदन

बैंक ऑफ इंडिया में 779 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 20 जुलाई तक करें आवेदन

77

Manya Jain

Published Jul 02, 2026 at 18:13

बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर (GBO स्ट्रीम) के 779 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन…

बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर (GBO स्ट्रीम) के 779 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 30 जून से शुरू होकर 20 जुलाई 2026 तक चलेगी।

भर्ती तीन अलग-अलग श्रेणियों MMGS-II, MMGS-III और SMGS-IV के तहत होगी। ग्रेजुएट होने के साथ बैंकिंग और क्रेडिट क्षेत्र का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

चयनित होने वाले अधिकारियों को प्रति माह 64 हजार 820 से 1 लाख 20 हजार 940 रुपए तक सैलरी मिलेगी।

किस ग्रेड में कितनी सीटें खाली  

बैंक ऑफ इंडिया ने सभी 779 पदों को तीन मुख्य ग्रेड में विभाजित किया है। खास बात यह है कि इसमें 475 पद पुरानी बैकलॉग भर्ती से आए हैं।

पदों का ग्रेड-वार विवरण निम्नलिखित है: सबसे ज्यादा 677 पद MMGS-II स्केल के लिए तय किए गए हैं। इसके बाद MMGS-III स्केल के तहत कुल 61 पदों को भरा जाएगा। सबसे वरिष्ठ SMGS-IV स्केल के लिए 41 पद आरक्षित किए गए हैं। इन सभी पदों पर नियमानुसार एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ अनुभव होना बेहद जरूरी है:

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PWBD) के लिए 55% अंक अनिवार्य हैं। इसके अलावा सीए (CA), सीएमए, सीएस या सीएफए की डिग्री रखने वाले प्रोफेशनल भी इसके पात्र हैं।

2. आवश्यक कार्य अनुभव (Required Banking Experience)

  • MMGS-II: अधिकारी के रूप में 3 साल का अनुभव, जिसमें 2 साल क्रेडिट क्षेत्र का हो।

  • MMGS-III: अधिकारी के रूप में 5 साल का अनुभव, जिसमें 3 साल क्रेडिट का हो।

  • SMGS-IV: अधिकारी के रूप में 7 साल का अनुभव, जिसमें 4 साल क्रेडिट फील्ड का हो।

बॉक्स: उम्र सीमा और महत्वपूर्ण तारीखें जो आपको नोट करनी हैं

  • उम्र की गणना: 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • MMGS-II आयु सीमा: न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष।

  • MMGS-III आयु सीमा: न्यूनतम 28 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष।

  • SMGS-IV आयु सीमा: न्यूनतम 32 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष।

  • विशेष नियम: सरकारी नियमों के मुताबिक एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी।

सैलरी पैकेज 

बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के इन प्रशासनिक पदों पर बहुत ही शानदार सैलरी पैकेज दिया जाता है। अलग-अलग स्केल के अनुसार मूल वेतनमान इस प्रकार तय किया गया है:

पद / स्केल शुरुआती मूल सैलरी अधिकतम मूल सैलरी
MMGS-II 64 हजार 820 रुपए 93 हजार  960 रुपए
MMGS-III 85 हजार 920 रुपए 1 लाख 5 हजार 280 रुपए
SMGS-IV 1 लाख 2 हजार 300 रुपए 1 लाख 20 हजार 940 रुपए

मूल सैलरी के अलावा चयनित अधिकारियों को सरकार के नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य बैंकिंग सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती (BOI Credit Officer Bharti 2026) में योग्य उम्मीदवारों का चयन दो मुख्य चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें ऑनलाइन परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू शामिल हैं।

पहले चरण में उम्मीदवारों को 125 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में दो भाग होंगे। पहला भाग अंग्रेजी भाषा (25 अंक) का होगा जो केवल पास करना जरूरी है।

दूसरा भाग प्रोफेशनल नॉलेज (100 अंक) का होगा, जिससे मेरिट बनेगी। परीक्षा में 1/4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। इसके बाद 100 अंकों का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofindia.bank.in पर जाएं।

  • होमपेज पर जाकर "Career" सेक्शन में दिए गए वर्तमान भर्ती प्रोजेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

  • "Apply Online" पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल और ईमेल दर्ज कर नया रजिस्ट्रेशन करें।

  • लॉगिन करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता और बैंक कार्य अनुभव की सटीक जानकारी भरें।

  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और बाएं अंगूठे का निशान स्कैन करके अपलोड करें।

  • सामान्य और ओबीसी उम्मीदवार ₹850 और एससी/एसटी/दिव्यांग मात्र ₹175 की फीस ऑनलाइन जमा करें।

  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

Apply OnlineClick here

Official Notification PDFClick here

Short Notification PDFClick here

ये भी पढ

बैंकिंग एस्पिरेंट्स के लिए खुशखबरी: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग में 6 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026: 2548 पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन 

नागपुर जिला परिषद में एनएचएम भर्ती, 8 जुलाई लास्ट डेट, ऐसे करें आवेदन

इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी: बिजली कंपनियों में 630 पदों पर भर्त

77

Manya Jain

Imported from RSS feed.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts.

Leave a Comment

Comments are reviewed before they appear publicly.