समझें क्या है पूरा मामला...
- भोपाल से दिल्ली और मुंबई की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
- एयर इंडिया एक्सप्रेस तीन नई उड़ानें शुरू करेगी।
- दिल्ली के लिए दो नई फ्लाइट मिलेंगी।
- मुंबई के लिए एक नई फ्लाइट शुरू होगी।
- भोपाल में एक अगस्त से बेस स्टेशन बनेगा।
बुकिंग ऑफिस पहले से तैयार था
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पिछले साल ही भोपाल एयरपोर्ट पर बुकिंग ऑफिस किराये पर लिया था। उस समय स्लॉट भी आवंटित हो गया था। लेकिन उड़ानें शुरू होने में लगातार देरी होती रही।
शनिवार को कंपनी ने आखिरकार उड़ानों का शेड्यूल जारी किया। इसके साथ ही टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। यह यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।
किराया 4500 रुपए से शुरू
भोपाल से दिल्ली का शुरुआती किराया 4500 रुपए तय किया गया है। वहीं मुंबई के लिए किराया 5500 रुपए से शुरू होगा। हालांकि बुकिंग की तारीख के अनुसार किराए में बदलाव हो सकता है।
एयर इंडिया की जगह ले सकती है एक्सप्रेस
माना जा रहा है कि आगे चलकर भोपाल से एयर इंडिया की जगह एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें संचालित होंगी। फिलहाल एयर इंडिया की मुंबई उड़ान 31 जुलाई तक निरस्त है। दिल्ली की एक उड़ान भी इसी तारीख तक रद्द है।
एयरपोर्ट डायरेक्टर ने दी जानकारी
भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने काफी पहले स्लॉट ले लिया था। उनके अनुसार भविष्य में कंपनी भोपाल को अन्य शहरों से भी जोड़ सकती है। यह भोपाल एयरपोर्ट के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जानें नई उड़ानों का पूरा शेड्यूल
भोपाल-नई दिल्ली उड़ान IX-1789/1790 के तहत दिल्ली से सुबह 10:40 बजे प्रस्थान होगा। भोपाल में यह दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगी। भोपाल से दोपहर 12:45 बजे रवाना होकर यह दिल्ली दोपहर 2:15 बजे पहुंचेगी।
दूसरी उड़ान IX-1791/1792 दिल्ली से दोपहर 3:05 बजे रवाना होगी। भोपाल में यह शाम 4:30 बजे पहुंचेगी। भोपाल से शाम 5:10 बजे उड़ान भरकर यह दिल्ली शाम 6:40 बजे पहुंचेगी।
भोपाल-मुंबई उड़ान IX-1788/1798 मुंबई से सुबह 11:20 बजे रवाना होगी। भोपाल में यह दोपहर 1:00 बजे पहुंचेगी। भोपाल से दोपहर 1:40 बजे उड़ान भरकर यह मुंबई दोपहर 3:25 बजे पहुंचेगी।
भोपाल से डायरेक्ट फ्लाइट्स की लिस्ट...
1. दिल्ली-22
2. मुंबई- 11
3. बेंगलुरु-7
4. हैदराबाद- 5
5. अहमदाबाद- 4
6. रायपुर- 2
7. रीवा- 2
8. पुणे- 1
9. गोवा- 1
10. जबलपुर-1
नोट: फ्लाइट की संख्या दिन के हिसाब से थोड़ी बदलती रहती है।
ये भी पढ़िए
इंडिगो फ्लाइट में बवाल: SC के अधिवक्ता से मारपीट, विवेक तन्खा के ट्वीट के बाद कार्रवाई
इंडिगो फ्लाइट में सामान ले जाना हुआ महंगा, प्रति किलो 175 रुपए तक बढ़ा शुल्क
एअर इंडिया और इंडिगो घटाएंगी घरेलू उड़ानें, ATF महंगाई का असर