💡 GoCMS Explorer Guide: This homepage uses dynamic server-side rendering for optimal speed. Open any article to view inline newsletter inserts, floating WhatsApp/Telegram floats, and click the ⚡ AMP version at the top! Your page load speed and reading duration are currently tracked under dashboard analytics.
AIIMS Dehli Vacancy: एम्स में 1484 पदों पर भर्ती, बिना इंटरव्यू मिलेगी नौकरी

AIIMS Dehli Vacancy: एम्स में 1484 पदों पर भर्ती, बिना इंटरव्यू मिलेगी नौकरी

77

Manya Jain

Published Jul 02, 2026 at 18:56

एम्स नई दिल्ली ने देश भर के संस्थानों के लिए CRE-5 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस…

एम्स नई दिल्ली ने देश भर के संस्थानों के लिए CRE-5 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस केंद्रीय भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 1,484 खाली पदों को भरा जाएगा।

ग्रुप बी और सी के नॉन-फैकल्टी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक रखी गई है।

कंप्यूटर आधारित मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 से 27 जुलाई 2026 को होगा।

इन चिकित्सा संस्थानों में मिलेगी नौकरी

चयनित होने वाले नए कर्मचारियों को केवल दिल्ली एम्स में ही नहीं, बल्कि देश के 21 से ज्यादा एम्स परिसरों में पोस्टिंग दी जाएगी।

इनमें एम्स भोपाल, एम्स पटना, रायपुर, जोधपुर, ऋषिकेश, भुवनेश्वर, गोरखपुर और राजकोट जैसे बड़े संस्थान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और आरएमएल (RML) अस्पताल दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित केंद्रीय सरकारी संगठनों में भी सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका मिलेगा।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, उम्र सीमा और सैलरी

  • शैक्षणिक योग्यता: पद के अनुसार न्यूनतम 10वीं, 12वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन (B.Sc / B.Pharm) या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।

  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 27, 30 या 35 साल (पदानुसार)।

  • उम्र में छूट: ओबीसी वर्ग को 3 साल और एससी/एसटी वर्ग को 5 साल की राहत मिलेगी।

  • शानदार सैलरी पैकेज: 44 हजार 900 से लेकर 1 लाख 42 हजार 400 रुपए प्रति माह + सभी केंद्रीय भत्ते।

आवेदन फीस

इस केंद्रीय भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। फीस का ढांचा श्रेणियों के अनुसार तय है।

सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) श्रेणी के आवेदकों के लिए फीस 3,000 रुपये रखी गई है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 2,400 रुपये तय है। दिव्यांग (PwBD) वर्ग के सभी आवेदकों को किसी भी तरह की फीस नहीं देनी होगी, उनके लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

एम्स CRE-5 भर्ती (AIIMS Selection Process) में अंतिम चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) देना होगा।

लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर अवेयरनेस और आपके संबंधित विषय से सवाल शामिल होंगे। क्लर्क और स्टेनो जैसे पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग या स्किल टेस्ट भी लिया जाएगा। इसके बाद बनने वाली मेरिट सूची के अनुसार आपको पसंदीदा संस्थान चुनने का विकल्प मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन 

  • एम्स की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर "CRE-5 Recruitment" लिंक पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

  • लॉगिन करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता और पसंदीदा पदों का विवरण सही-सही दर्ज करें।

  • अपनी नवीनतम फोटो और सिग्नेचर को बताए गए साइज में स्कैन करके अपलोड करें।

  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। 

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ये भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026: 2548 पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन

बैंक ऑफ इंडिया में 779 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 20 जुलाई तक करें आवेदन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम में भर्ती: ऑफिसर पोस्ट पर निकली भर्ती, 20 जुलाई तक आवेदन

इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी: बिजली कंपनियों में 630 पदों पर भर्त

77

Manya Jain

Imported from RSS feed.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts.

Leave a Comment

Comments are reviewed before they appear publicly.